व्यापारियों से बातचीत करती पुलिस टीम। संवाद
रेवाड़ी। अतिक्रमण की समस्या को लेकर शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने रविवार को शहर के व्यापारियों और विभिन्न संगठनों प्रधानों के साथ बैठक की। इस दौरान अतिक्रमण नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं करने का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपनी दुकान की निर्धारित सीमा में ही सामान रखने की अपील की। दुकानों के आगे वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई वाहन गलत तरीके से खड़ा पाया गया, तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए, ताकि चालान की कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि मुख्य बाजारों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई। व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल पर सहमति जताई और आश्वासन दिया कि भविष्य में वे अतिक्रमण नहीं करेंगे।
इससे एक दिन पहले शनिवार को गोकल गेट रेलवे रोड क्षेत्र में भी दुकानों के बाहर रखा गया सामान हटवाकर अंदर कराया गया था। पुलिस पहले ही इस संबंध में चेतावनी जारी कर चुकी थी।