फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रेलवे कर्मचारी मनाएंगे धिक्कार दिवस

विज्ञापन
बैठक करते पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के फोन को इजराइली पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये जासूसी के मामले मे रेल कर्मचारियों में रोष है। इस मामले में कर्मचारी सोमवार 26 जुलाई को धिक्कार दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 28 से 30 जुलाई तक होने वाले फेडरेशन के वार्षिक अधिवेशन में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जिसमें फेडरेशन के फैसले के अनुसार जोन के सभी मंडल और शाखा स्तर पर गेट मीटिंग के जरिये सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात की गई। इसको लेकर रविवार को कर्मचारियों ने बैठक की।
बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अभी तक सरकार विपक्षी दलों के फोन की निगरानी करती रही है। लेकिन अब रेल मजदूरों के नेताओं तक के फोन की जासूसी की जा रही है। अगर इस समय पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संघर्ष नहीं किया गया तो आने वाले समय में सरकार और बेलगाम होगी। महामंत्री ने कहा कि हम किसी राजनीतिक दल से जुड़े लोग नहीं है और न ही हमारी कोई राजनीतिक दल से प्रतिबद्धता है। हम मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ये लोग रहेंगे मौजूद
लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड व अन्य विभाग के रेल कर्मचारियों के साथ सोमवार को लोको लॉबी के सामने होने वाले प्रदर्शन में एनडब्लयूआरईयू हिसार शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कौशिक, शाखा सचिव शशि प्रकाश लोहान, सत्यवान लांबा यातायात निरीक्षक व अन्य शाखा पदाधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में युवा संयोजक रवि कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, लोको पायलट, नागेंद्र कुमार शर्मा, सहायक लोको पायलट, अंकित, तेजपाल सैन, प्रदीप गोठवाल, मुख्य लॉबी ऑपरेटर धर्मेंद्र यादव, मुख्य लॉबी ऑपरेटर वरुण कुमार, भरत सिंह, रिंकू कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें