फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से भरी पिकअप का पीछा करते समय पुलिस टीम पर गो-तस्करों ने किया हमला

विज्ञापन
गो-तस्करों के हमला में हुई क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। गोवंश से भरी पिकअप का पीछा कर रही पुलिस टीम पर गो-तस्करों ने हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस की पीसीआर को टक्कर मारकर पलटने का प्रयास किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गो-तस्कर बाद गाड़ी सहित राजस्थान की ओर भाग निकले। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कसौला थाना की पीसीआर नंबर तीन पर हेडकांस्टेबल महेंद्र व श्रीभगवान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस रात करीब पौने एक बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश भरे हुए हैं और कुछ लोग भी उसमें सवार हैं। पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर पुलिस लाइन से दिल्ली-जयपुर हाईवे की तरफ आ रही है। पीसीआर व पुलिस को देखकर चालक ने एक बार पिकअप को धीमा कर दिया, लेकिन नजदीक पहुंचते ही फिर से रफ्तार बढ़ा दी और भाग गए। पुलिसवालों ने पिकअप का पीछा शुरू किया तो गो-तस्कर गांव अलावलपुर की तरफ निकल गए। अलावलपुर के निकट पहुंचे तो गो-तस्करों ने पीसीआर को टक्कर मार कर पलटने का प्रयास किया। पिकअप की टक्कर से पीसीआर क्षतिग्रस्त हो गई। इसी का लाभ उठा गो-तस्कर राजस्थान में खुशखेड़ा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें