फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थान में आवेदन करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
लिसाना स्थित पॉलीटेक्नीक कॉलेज। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) में नए सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए सोमवार को अंतिम दिन हैं। अभी तक जिले में 660 सीटों पर 1420 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

डेढ़ माह से अधिक समय से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलने के बावजूद पिछले वर्ष के मुकाबले दोनों ही संस्थानों में अभी तक कम ही आवेदन हुए हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में 6 ब्रांचों मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल लैब इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 360 सीटों पर दाखिले होने हैं। जिसमें अभी तक 950 आवेदन आ चुके हैं। वहीं राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में पांच ब्रांचों मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल की 300 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। जिसमें अभी तक 470 आवेदन आ चुके हैं।
यह रहेगा आगे का शेड्यूल:
- 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन के साथ ही आवेदन फीस जमा होगी।
- 24 अगस्त तक सभी कार्य दिवसों में आवेदनों की जांच होगी।
- 25 अगस्त को शाम पांच बजे डी.फार्मेसी के आवेदकों का रैंक कार्ड जारी किया जाएगा।
- 26 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से डी.फार्मेसी के आवेदकों की काउंसिलिंग फीस जमा होगी।
- 26 अगस्त को शाम पांच बजे तकनीकी कोर्सों के आवेदकों का रैंक कार्ड किए जाएंगे।
- 27 अगस्त को आनलाइन माध्यम से तकनीकी कोर्सों के आवेदकों की काउंसिलिंग फीस जमा होगी।
यह रहेगा
ऑनलाइन काउंसिलिंग का शेड्यूल:
- 26 से 31 अगस्त तक डी फार्मेसी के आवेदकों की पहली काउंसिलिंग होगी।
- 27 अगस्त से एक सितंबर तक तकनीकी कोर्सों के आवेदकों की पहली काउंसिलिंग होगी।
- दो सितंबर को डी फार्मेसी में सीट अलाटमेंट होगी। वहीं आवेदकों को संबंधित संस्थान में छह सितंबर तक फीस जमा कराने के साथ ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
- तीन सितंबर को तकनीकी कोर्स के आवेदकों को सीटें अलाटमेंट होंगी। वहीं आवेदकों को संबंधित संस्थान में आठ सितंबर तक फीस जमा कराने के साथ ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

- नौ से 13 सितंबर तक डी फार्मेसी के आवेदकों की दूसरी काउंसिलिंग होगी।
- 10 से 14 सितंबर तक तकनीकी कोर्सों के आवेदकों की दूसरी काउंसिलिंग होगी।
- 15 सितंबर को डी फार्मेसी की सीट अलाटमेंट होगी। वहीं आवेदकों को संबंधित संस्थान में 20 सितंबर तक फीस जमा कराने के साथ ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
- 16 सितंबर को तकनीकी कोर्स के आवेदकों को सीट अलाटमेंट होगी। वहीं आवेदकों को संबंधित संस्थान में 21 सितंबर तक फीस जमा कराने के साथ ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

- 1 अक्टूबर से नया सत्र शुरू होगा।
- 25 अक्टूबर को संस्थान स्तर पर खाली सीटों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें