फोटो : जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधायक महंत बाबा बालक नाथ क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते ह
- फोटो : 1
भिवाड़ी। तिजारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने नए साल के पहले दिन वीरवार को भिवाड़ी में जनसुनवाई कार्यक्रम रीको गेस्ट हाउस में आयोजित किया। यहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं।
विशेष रूप से भिवाड़ी में जगह-जगह खुले पड़े सीवर लाइनों के ढक्कन, खराब रोड लाइट, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े समेत अन्य समस्याएं आईं। भिवाड़ी के पार्षदों, पूर्व पार्षद, जन प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर पीएचईडी, आरएचबी, रीको और नगर परिषद के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विधायक बाबा बालक नाथ ने सभी की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी में विकास कार्यों को धरातल पर उतारना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में अलवर उत्तर की जिला मंत्री कंचन तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय भूरा गुर्जर, भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाणा, मंडल महामंत्री राहुल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, सुरेश त्यागी, पार्षद जीत सिंह तंवर व अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।