फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को गांव जोनावास के निकट तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले बताए गए हैं। मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जौनावास गांव की तरफ जा रहे कट पर खड़े होकर रायपुर गांव निवासी अंकित (20), घासेड़ा गांव निवासी मुस्तकिन(23) व नंगली गांव निवासी योगेश(24) खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों मृतकों के शव नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया हैं। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी हैं।
----------------------
दो दिन पूर्व अभय सिंह चौक पर दुर्घटना में युवक की गई थी जान
जिला में लगातार हादसे हो रहे हैं। दो दिन पूर्व ही बाइपास स्थित राव अभय सिंह चौक पर गुरुग्राम जिला के गांव मिलकपुर निवासी पंकज नामक युवक को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया था। पंकज की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिले में हर प्रतिवर्ष 300 के लगभग लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन

--------------------
कोट
डंपर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों मृतकों के शव नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- मोहम्मद जमाल, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें