फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकान का ताला तोड़कर 5 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन युवक

Tue, 17 Mar 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गुड़ बाजार में सोमवार सुबह चोर एक दुकान का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि चोरों ने वारदात को सुबह करीब 5 बजकर 14 मिनट पर अंजाम दिया। फुटेज में तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर आते दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने दुकान का ताला और शटर तोड़ा और अंदर घुसकर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला।
गुड़ बाजार में यह दुकान ऋषभ जैन और शिखर चंद जैन की है। दोनों भाई विवाह और अन्य समारोहों में इस्तेमाल होने वाली नोटों की माला बनाने का काम करते हैं। दुकान में माला बनाने के लिए करीब 5 लाख रुपये के नए नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गुड़ बाजार में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले एक कपड़े की दुकान में भी चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसमें गुरुग्राम से आई चार महिलाओं ने कपड़ा खरीदने के बहाने चोरी की थी। उस समय दुकानदारों ने महिलाओं को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
बाजार के प्रधान मुकेश जैन ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे चौकीदारों ने बाजार में ताले चेक किए थे, इसके बावजूद चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन जल्द चोरों को पकड़कर चोरी की राशि बरामद नहीं करता है तो पूरा बाजार एकजुट होकर आगे की रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें