फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्रों पर हमला, फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आपसी विवाद के कारण केएलपी कॉलेज के तीन छात्रों पर करीब दर्जन भर दूसरे छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने छात्रों की कार पर फायरिंग भी की। गोली गाड़ी के बंपर में जाकर लगी। इसमें वे सभी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ नामजद समेत 15 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रेवाड़ी के सेक्टर-4 में रहने वाला तरुण नाम का छात्र अपने चाचा की कार लेकर दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज गया था। यहां से उसने अपने दो दोस्त खिजुरी निवासी अक्षय और मांढैया निवासी साहिल को कार में बैठाया और फिर अभय सिंह चौक से पहले गाड़ी रोककर अंदर ही बात करने लगे। तरुण का आरोप है कि तभी हनी गुर्जर और गंगायचा निवासी युद्धीष्ठर बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे। पहले हनी गुर्जर ने तरुण से गाड़ी का शीशा खुलवाया और फिर उसकी सीने पर पिस्टल लगाकर नीचे उतरने को कहा। इससे पहले हनी गोली चलाता तरुण ने गाड़ी को भगा लिया। तभी चंद कदम की दूरी पर आगे 5-6 बाइकों पर 10-15 युवक खड़े हुए थे, जिन्होंने गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए, लेकिन तरुण ने यहां भी सूझबूझ से काम लिया और गाड़ी को बाइपास की तरफ भगा दिया।
तरुण का आरोप है कि वह गोकलगढ़ की तरफ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बाइपास पर फाटक बंद था। इसके चलते उन्होंने अपनी गाड़ी को नया गांव की तरफ मोड़ लिया। इसी दौरान उनका पीछा करते हुए हनी गुर्जर और युद्धीष्ठर व अन्य आरोपी भी पहुंच गए और उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी गाड़ी पर लगी। उसके बाद उन्होंने गाड़ी को नया गांव के अंदर घुसा दिया तथा आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद तरुण ने पहले डायल-112 पर कॉल की, लेकिन यहां संपर्क नहीं होने के बाद वह सीधे मॉडल टाउन थाना पहुंच गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तरुण को यह कहते हुए लौटा दिया कि घटनाक्रम सिटी थाना एरिया में हुआ। बाद में तरुण व उसके साथी सीधे सिटी थाना के अंतर्गत आने वाली जगन गेट चौकी पहुंचे। यहां आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी तरुण, युद्धीष्ठर व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जगन गेट चौकी इंचार्ज महिला एएसआई सुमन ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। दोनों ही पक्ष कॉलेज में पढ़ने वाले हैं। पहले भी एक पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई हुई है। दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और आरोपियों ने फायरिंग करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें