फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेलो इंडिया के दूसरे चरण में जिले के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Wed, 26 Mar 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया के दूसरे चरण में रेवाड़ी के तीन पैरा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते हैं। प्रतियोगिताएं 27 मार्च तक चलेंगी।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डाॅ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही हैं। राव तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी तमन्ना ने शाटपुट और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता है। सरला ने भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता है। वहीं धारूहेड़ा में रहने वाली पूजा यादव ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तमन्ना ने जहां एफ 11 कैटेगरी में भाग लिया, वहीं सरला ने एफ 53 कैटेगरी में प्रतिभागिता में अपना हुनर दिखाया। धारूहेड़ा में रहने वाली पूजा यादव ने एफ 55 कैटेगरी की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने डिस्कस थ्रो में रजत पदक तो जीता ही साथ ही ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

राष्ट्रीय स्तर के पैरा खेलों में बढ़ाया था मान
इससे पहले इन खिलाड़ियों ने चेन्नई में 17 से 20 फरवरी तक चली राष्ट्रीय स्तर के पैरा खेलों में चार पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया था। टेकचंद ने जहां जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता था, वहीं सरला ने भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। तमन्ना ने डिस्कस और शाटपुट थ्रो में कांस्य पदक जीता था। प्रमिला यादव ने भी एफ 12 कैटेगरी में शाटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धारूहेड़ा की रहने वाली पूजा यादव ने डिस्कस और भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें