फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तीन वारदात, एसपी ऑफिस के पास दुकान में चोरी कर लगाई आग

विज्ञापन
दुकान जलने के बाद सामान एकत्रित करता दुकानदार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले 24 घंटे में चोरों ने शहर में तीन वारदात को अंजाम दिया। जन्माष्टमी की रात चोरों ने एसपी ऑफिस व आवास से महज 100 की दूरी पर स्थित सेक्टर-1 शॉपिंग कांप्लेक्स की एक दुकान में चोरी कर उसमें आग लगा दी। इधर, बावल में रात में ही थाने से कुछ दूरी पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। इसके अलावा मंगलवार सुबह बाइक सवाल बदमाश महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जन्माष्टमी त्योहार के दिन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दावा करने वाली पुलिस की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के पुराने हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले अरुण गुप्ता ने साथ लगते सेक्टर-1 शॉपिंग कांप्लेक्स में किराना स्टोर खोला हुआ है। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर लौट गए थे। आधी रात को बदमाशों ने पहले उनकी दुकान के ताले तोड़े और फिर सामान चोरी करने के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर उखाड़ ली। बदमाश डीवीआर को अपने साथ ले गए और जाते समय दुकान में आग लगा दी। शॉपिंग कांप्लेक्स के सामने रहने वालों ने इसकी सूचना सुबह करीब 3:30 पर अरुण गुप्ता को दी। बता दें कि दो साल पहले भी इसी दुकान से सामान चोरी कर आग लगाई गई थी। लेकिन आज तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। सेक्टर-3 की पुलिस चौकी ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
आग पर काबू पाने में लगे दो घंटे
दुकान से महज कुछ ही दूूरी पर रहने वाले अरुण गुप्ता पहुंचे तो दुकान में आग की लपटें निकल रही थीं। तुरंत इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। अरुण गुप्ता के अनुसार दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे, जबकि आधा शटर भी खुला हुआ था। उनका करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें काफी सामान चोर अपने साथ ले गए, जबकि बचे हुए सामान में आग लगा दी। दुुकान में रखे दो डीप फ्रीजर सहित अन्य सामान आग में जल गया।
विज्ञापन

बावल रोड पर गमला खरीद रही महिला की चेन छीनी
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के गांव नखडोला निवासी रविंद्र अपनी पत्नी रेनू व बहन के साथ मंगलवार को अपनी 13 साल की बेटी को रेवाड़ी की एक एकेडमी में छोड़ने के लिए आए थे। गुरुग्राम लौटते वक्त बावल रोड पर बने रहे नए वकीलों के चैंबर्स के सामने सड़क किनारे गमलों की एक दुकान पर वे रुक गए। तीनों कार से नीचे उतरकर गमले खरीद रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों में से एक तेजी के साथ नीचे उतरा। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता बदमाश ने सीधे रेनू के गले की चेन पर हाथ मारा और तोड़कर फरार हो गया। इस बीच महिला के पति व गमले बेचने वाले लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और उन पर गमले भी फेंके। लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बावल में थाने के पास दुकान में चोरी
कस्बे के थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर किराने की दुकान के ताले तोड़कर चोर चार टीन तेल, आठ किलो घी व घरेलू प्रयोग होने वाली सामग्री चोरी कर ले गए। थाने के पास ही इस तरह की वारदात से दुकानदारों में रोष है। दुकानदार रामकिशोर ने बताया कि सोमवार शाम को लगभग 9 बजे वह दुकान बंद करके गए थे। दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और अंदर समान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना नजदीक थाने में दी। पुलिस ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी, रेवाड़ी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि चेन स्नैचिंग का गिरोह कुछ दिनों पहले ही पकड़ गया था। कुछ और की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। वहीं सेक्टर-1 में चोरी की वारदात सहित अन्य मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। रात के समय गश्त ठीक तरीके से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें