फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से अज्ञात द्वारा लगाई जा रहीं आग, 2 हजार मण कड़बी जली

विज्ञापन
गांव भडंगी में आग लगने से जली कड़बी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव भड़गी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव में तीन दिन कड़वी में रोज आग लगाई जा रही है। दो हजार मन कड़वी जलाकर खाक में मिला दी है। तीसरे दिन आग तेज होने पर ग्रामीणों द्वारा फायरबिग्रेड की टीम को सूचना दी। फायरबिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव भड़गी में सभी ग्रामीणों द्वारा गांव की एक खाली जगह में कई सालों में कड़वी लगाई जाती है। लेकिन पिछले तीन दिन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कड़वी में आग लगा दी जाती है। पहले दिन गांव के ही युवाओं से आग पर काबू पा लिया। दूसरे दिन फिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपने पर पानी टैंक बुलाकर आग पर काबू पा लिया लेकिन शनिवार की सुबह एक बार फिर से कड़वी में आग लग गई। सुबह उठते ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिली। आग की सूचना के बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसके बाद नाहड़ चौकी पुलिस व फायरबिग्रेड को इस बारे में सूचना दी।
नाहड़ चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया गया। अभी गांव से कोई शिकायत मिली नहीं है अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई कि जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें