फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बावल। थाना कसौला पुलिस ने गांव जलालपुर स्थित एक निजी स्कूल से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव नांगल उड़िया निवासी भीमसिंह, महेंद्रगढ़ के गांव ढाणी कोजिंदा निवासी दयाराम व यूपी के जिला हापुड़ के गांव शाहपुर चौधरी निवासी शायद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूल से चोरी की हुई 1 लाख 30 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। 28 फरवरी को गांव जलालपुर निवासी नितिन चौहान ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 27 फरवरी को उसके पिता ने उनके स्कूल के ऑफिस में 3 लाख 25 हजार रुपये रखे थे। रात के समय कोई व्यक्ति ऑफिस का लॉक तोड़कर 3 लाख 25 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गया। इस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें