थाना खोल के अंतर्गत आने वाली डहीना चौकी पुलिस ने दुकान व मकान का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात तथा स्कूटी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डहिना निवासी सुमेर तथा बलजीत और राजस्थान के जिला झुंझुनू जिले के गांव देवलवास निवासी रमेश के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि 15 अक्तूबर कि रात को ताराचंद निवासी डहीना के घर का ताला तोड़कर स्कूटी तथा विष्णु के किरायेदार रवि कुमार निवासी चिडावा की दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। ताराचंद की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर मामले मे संलिप्त तीन आरोपियों सुमेर पुत्र शिशराम, बलजीत पुत्र गजराज निवासी डहीना तथा रमेश पुत्र हीरालाल निवासी देवलवास जिला झुंझुनू राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।