फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टाेलकर्मी को अगवा कर पिटाई करने व मोबाइल छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने अगवा कर पिटाई करने व मोबाइल छीनने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक के गांव अटायल निवासी आशीष उर्फ भोला, सागर व सेहरी निवासी जयवीर है। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी प्रवीन उर्फ मांडू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गांव ककराेई निवासी सचिन ने 27 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह झरोठ टोल प्लाजा पर नौकरी करते हैं। 25 जनवरी को टोल पर्ची को लेकर उनकी ट्रक चालक से कहासुनी हुई थी जिसका बाद में समझौता हो गया था।
शाम चार बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। रंजिश में आशीष उर्फ भोला अपने तीन साथियों के साथ कार में आया और छुट्टी के बाद रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की गई थी। उन्हें जबरन कार में बैठाकर मोबाइल छीन लिया गया और कुछ दूरी पर कार से नीचे फेंक दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें