फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खनन कारोबारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी

Fri, 17 May 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा की एक सोसाइटी में रहने वाले एक खनन कारोबारी का पीछा करते हुए बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी ने पुलिस को शिकायत देकर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा की एमटूके सोसाइटी निवासी कारोबारी आशीष यादव ने बताया कि उसने खनन का कारोबार शुरू किया है। उसके पास कोलायत के बीकानेर में बॉल क्ले और सिलिका सैंड की 21 खदानें हैं। वह राजस्थान में पड़ने वाले एनएच-71 से अपने भाई के घर से अपने घर आ रहा था। भिवाड़ी रोड गोलचक्कर से उसका पीछा कर रही काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने सोसाइटी के पास उसे पिस्तौल और अन्य हथियार दिखाते हुए धमकी दी कि यह उनका एरिया है। इस एरिया में वह किसी अन्य को नहीं देख सकते। बदमाशों ने धमकी दी कि, वह किसी को भी गोली मार सकते हैं। गाड़ी में करीब पांच लोग सवार थे। आशीष ने कहा कि उसके साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। कारोबारी आशीष ने तुरंत इसकी सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी।
आशीष ने बताया कि दिन के समय उसके पास सुरक्षाकर्मी मौजूद रहता है, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते उसका हथियार पुलिस के पास जमा है। ऐसे में रात के समय उसका पीएसओ साथ नहीं था। एमटूके सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने बताया कि बगैर नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-6 धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें