फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की चपेट में आने से महिला की मौत, केस दर्ज

Fri, 17 May 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली जयपुर हाईवे पर अज्ञात कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में सहगल कॉलोनी निवासी सूरज ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे अपनी मां शिवानी के साथ कूड़ा बीन रहा था। कुछ समय बाद जब वह जयपुर दिल्ली हाईवे की तरफ गए तो जयपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी मां को टक्कर मार दी। ज्यादा चोट के कारण उनकी मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत

नारनौल रेलमार्ग पर खोरी-पाली स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जीआरपी एसआई कैलाश चंद ने बताया कि बुधवार सुबह खोरी-पाली स्टेशन के बीच एक महिला के ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस पहुंच घटनास्थल की जांच की। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को शिनाख्त के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें