रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की राजपुरा खोरी में खोल ब्लॉक के प्रधान राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक किसान मीटिंग हुई। प्रधान समय सिंह ने बताया कि लगभग 80 हजार एकड़ 2023 का भावांतर का पैसा नहीं आया।
उन्होंने कहा कि जो पिछले दिनों ओले गिरे थे, उसका पैसा नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द किसान-मजदूर की मांगों को लेकर रेवाड़ी में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि जून में राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह रेवाड़ी आ रहे हैं। एक राज्य स्तरीय रैली होगी, उसके लिए भी गांववासियों को निमंत्रण दिया।
इस पर गांव के मौजूद लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और आश्वासन दिया कि हम भारतीय किसान यूनियन चढूनी से ज्यादा से ज्यादा जुड़ेंगे। इस मौके पर उप प्रधान ओपी यादव, मनीषा यादव, सुजान सिंह, जगत सिंह व होशियार सिंह और अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।