फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों पर होगी मार्किंग

Tue, 18 Jun 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में जाम की समस्या को दूर करने और सुरक्षित यातायात के लिए नगर परिषद की ओर से सड़कों की मार्किंग की जाएगी। इसके अलावा डिवाइडर बनाए जाएंगे और रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्य पर नगर परिषद 21 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी।
टेंडर की प्रक्रिया इसी माह पूरी हो जाएगी। इसके बाद जुलाई में सड़कों की मार्किंग का कार्य शुरू हो जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अमल में लाई जाएगी। सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी राहुल हुड्डा ने अधिकारियों की कई बार बैठक ली थी और सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए थे। अब नगर परिषद ने सड़क सुरक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से मार्किंग के लिए विशेषकर उन स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा, जहां पर दुर्घटना की अधिक आशंका रहती है। ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। रात के समय दुर्घटना होने का सबसे अधिक खतरा रहता है, ऐसे में मार्किंग होने के बाद लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें