फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी के चलते कारोबार हुआ प्रभावित

Tue, 18 Jun 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में भीषण गर्मी में लोग दिन में बाहर नहीं निकल रहे हैं। जरूरत पड़ने पर लोग सुबह या शाम को निकल रहे हैं जिससे कारोबार प्रभावित हुआ है। दोपहर में दुकानों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों के कम आने से 50 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हो रहा है। ब्रास मार्केट स्थित कपड़ा के दुकानदार नवीन ने बताया कि गर्मी के चलते ग्राहक खरीदारी करने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसकी वजह से दिन प्रतिदिन काम प्रभावित हो रहा है। पहले जहां एक दिन में 20 से 25 हजार की ब्रिकी होती थी वहीं इन दिनों मुश्किल से 10 हजार रुपये तक की बिक्री हो पा रही है।
विज्ञापन


बावल चौक स्थित कपड़ा शोरूम संचालक नीरज ने बताया कि गर्मी की वजह से कमाई 50 प्रतिशत घट गई है। सेल्समैन को हर महीने घर से वेतन दिया जा रहा है। रविवार के दिन कुछ हद तक ग्राहक आ जाते हैं। बाकी दिन शाम के समय ही ग्राहक आते हैं।
विज्ञापन


शीतय पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ी

गर्मी के कारण सबसे अधिक बिक्री शीतल पेय पदार्थ की हो रही है। लोग प्यास बुझाने के लिए गन्ने का जूस, शिकंजी, नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं। शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। राम सिंह ने बताया कि वह गन्ने की दुकान चलाते हैं। अच्छी बिक्री हो रही है। रोजाना 150 से 200 लोग जूस पीने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें