फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कापड़ीवास में बने अंडरपास पर लग रहा जाम, लोग परेशान

Thu, 28 Mar 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा स्थित कापड़ीवास में बने अंडरपास पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम से निपटने के लिए पुलिस द्वारा दो होमगार्ड जवान की तैनाती भी की जा चुकी है। उसके बावजूद धारूहेड़ा सोहना रोड पर लंबे समय से जलभराव होने के बाद ज्यादातर वाहनों का दबाव अब भिवाड़ी बाईपास कापड़ीवास मुख्य मार्ग बन गया है, हालांकि समय के साथ सोहना रोड पर जमा पानी से लोगों को फिलहाल निजात मिल चुका है। दो वर्ष पहले हाइवे संख्या 28 भिवाड़ी बाईपास पर जाम से छुटकारा के लिए फ्लाइओवर का निर्माण किया गया था। इस फ्लाईओवर का निर्माण लोगों को सरलता से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बनाया गया था। वहीं, अंडरपास के उपर या आस-पास भिवाड़ी से आ रहे वाहन चालकों के लिए दिशा निर्देश बोर्ड नहीं लगाया गया है। वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए कैमरा भी नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों में भय न होने की दृष्टि से चालक वाहनों को कभी भी किसी दिशा में घुमा देते हैं, जिसके फलस्वरूप यहां एक दूसरे के सामने आने की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

दो-दो घंटे तक लग जाता है जाम:
कभी कभी तो दो-दो घंटे जाम लगने से धारूहेड़ा गुरुग्राम सर्विस रोड पर जौनियावास गांव तक जाम लग जाता है। दूसरी तरफ भिवाड़ी चौक तक जाम लग जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को तो परेशानी होती ही है, साथ में जिन लोगों को जल्दी आना-जाना होता है, उनके लिए समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

वर्जन:
प्रतिदिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए दो होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी भी मौके पर घूमती रहती है ताकि जाम की स्थिति न बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप कुमार, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें