फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली के राजकीय स्कूल को मॉडल सांस्कृतिक स्कूल बनाने की मांग

Wed, 14 Jan 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : ओमप्रकाश डाबला।
विज्ञापन
कोसली। प्रेरणा सामाजिक संस्था के संयोजक ओमप्रकाश डाबला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर मांग की है कि शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट आकाश यादव सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली को मॉडल सांस्कृतिक स्कूल का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

यह स्कूल जिले का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित स्कूल है लेकिन अब तक इसे यह मान्यता नहीं मिली है। डाबला ने पत्र में कहा कि सरकार ने हरियाणा में मॉडल सांस्कृतिक और पीएम स्कूल बनाने की पहल की थी ताकि गरीब और वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा मिल सके।
उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रयास भी किए गए लेकिन बावजूद इसके क्षेत्र के इस पुराने स्कूल को अब तक मॉडल सांस्कृतिक स्कूल का दर्जा नहीं मिला। वर्तमान स्कूल प्रिंसिपल दयानंद भारद्वाज ने कई बार विभाग को अपने स्तर पर इस विषय में अवगत करवाया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें