फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बीजेपी नेता के घर चोरी: लाखों की नकदी और आभूषण ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Thu, 16 Nov 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

निम्बल ने बताया कि चोर ने पूरा घर खंगाला। पहली मंजिल पर बने कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। चोरी की घटना के बाद जब कमल निम्बल ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उन्हें रात साढ़े 11 बजे घर के ठीक सामने एक चोर बैठा दिखाई दिया।
विज्ञापन
चोरी का सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में चोरों को अब पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। यही कारण रहा कि बीजेपी नेता एडवोकेट कमल निम्बल के घर से एक चोर ने 1.20 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। घटना से पहले चोर घर के बाहर टहलते और फिर दरवाजा कूदकर अंदर घुसते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एक पारिवारिक समारोह में गये भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी एडवोकेट कमल निम्बल ने बताया कि उनका घर शहर के मुख्य सर्कुलर रोड पर लियो चौक के पास है। बीती रात वह अपने परिवार के साथ अपने चाचा के घर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गये थे। उन्होंने सुबह 4.30 बजे तक की फुटेज चेक की, जिसमें चोर अंदर घुसता नजर आया, लेकिन वापस नहीं आया। इससे साफ है कि चोर 4 घंटे से ज्यादा समय तक घर में रहा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। साथ ही मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
निम्बल ने बताया कि चोर ने पूरा घर खंगाला। पहली मंजिल पर बने कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। चोरी की घटना के बाद जब कमल निम्बल ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उन्हें रात साढ़े 11 बजे घर के ठीक सामने एक चोर बैठा दिखाई दिया। हालांकि, इसके बाद करीब ढाई घंटे तक वह घर के आसपास घूमता नजर आया। उसके पास एक बैग भी था। रात करीब एक बजे उसने पहले मुंह पर कपड़ा बांधा और फिर दरवाजा फांदकर अंदर घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें