फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंगकर्मी और साहित्यकार गोपाल वशिष्ठ सम्मानित

Wed, 25 Feb 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड समारोह में गोपाल व​शिष्ठ को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि
विज्ञापन
रेवाड़ी। वरिष्ठ रंगकर्मी और साहित्यकार गोपाल वशिष्ठ को हिंदी वक्तव्य और कुशल मंच संचालन के लिए सर्वश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गय है। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में हुआ जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि लद्दाख के उपराज्यपाल ने गोपाल वशिष्ठ को सम्मानित किया। समारोह में हिंदी ओलंपियाड 2025-26 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निजी और सरकारी विद्यालयों, सैनिक स्कूल एवं आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को गौरव पुरस्कार तथा शिक्षकों को रचनात्मक लेखन के लिए अमृत कुंभ सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। इसे वैश्विक पहचान दिलाने में शिक्षकों व मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर दिल्ली के डिप्टी मेयर जयभगवान यादव, जीएसटी संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार, एमिटी इंटरनेशनल ग्रुप की प्रिंसिपल निदेशक डॉ. रेणु सिंह, शिक्षाविद सुनीला आटले और डॉ. आयुषि केतकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें