फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक ने फंदा लगा दी जान, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
मृतक दीपक - फोटो : 1
विज्ञापन
कोसली(रेवाड़ी)। गांव गुडियानी में 24 वर्षीय दीपक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार रात दीपक अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद चौबारे में सोने चला गया जबकि उसकी मां नीचे कमरे में सो गई। सुबह पत्नी नीचे आ गई लेकिन जब काफी देर तक दीपक नीचे नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने जाकर देखा तो चौबारे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

दीपक के चाचा को बुलाया गया और झांकी से देखने पर दीपक का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। दीपक की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। चार साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



मानसिक रूप से चल रहा था परेशान
दीपक पहले कंपनी में काम करता था। करीब एक साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह घर पर ही मिट्टी के मटके और बर्तन बनाने का काम करता था जिन्हें बेचने से परिवार का गुजारा चलता था। पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह किस बात से परेशान था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
परिवार की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। मामले में सामान्य कार्रवाई की गई है। -मनोज कुमार, प्रभारी, थाना कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें