फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले नप ने 70 हाथ गाड़ी और 30 रिक्शा खरीदी

विज्ञापन
रेवाड़ी। महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय में खड़ी रिक्शा गाड़ियां। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। नगर परिषद द्वारा जैम पोर्टल से खरीदी गई 70 हाथ गाड़ी और 30 रिक्शा अब शहर में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के बीच बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनकी जरूरत के अनुसार ये गाड़ियां दी जाएंगी। इन गाड़ियों का उपयोग मुख्य रूप से घरों से कचरा संग्रहण, बाजारों, गलियों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए किया जाएगा।
नगर परिषद के जेई कुशल ने बताया कि इन गाड़ियों को सभी 322 सफाई कर्मचारियों में चरणबद्ध तरीके से बांटा जाएगा। जिन क्षेत्रों में सफाई की समस्या अधिक रहती है, वहां पहले गाड़ियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें