जल शक्ति अभियान की वीसी में भाग लेते हुए सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जल शक्ति अभियान के तहत वीसी के माध्यम से सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ सत्यवीर कादियान ने जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्र्यों की समीक्षा की और जल संचय के लिए किए गए कार्यों को केन्द्रीय पोर्टल पर अपलोड करने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी उपरांत सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार ने जल शक्ति अभियान से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संचय के लिए किए गए कार्यों को केन्द्रीय पोर्टल पर तुरंत अपलोड करें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए अभियान से जुड़े लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य जल की बचत व जल का संग्रह करना है। उन्होंने कहा कि हमें बारिश के पानी का भी संग्रह करना है ताकि जमीन का जल स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े हुए सभी विभाग अपनी आईईसी गतिविधियों में तेजी लाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल संचय के बारे में जागरूक किया जा सके।