दिल्ली-जयपुर हाईवे के सर्विस रोड पर पति के साथ वाहन का इंतजार कर ही महिला को गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। राजस्थान निवासी महिला का पति कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
राजस्थान के अलवर जिले के लोका का बास निवासी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार बाद दोपहर वह अपनी पत्नी कांता के साथ हाईवे के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान दिल्ली की तरफ से आई कार ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। उसने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी हैं।