फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बस का पहिया सड़क के बीच धंसा, बड़ा हादसा टला

Sun, 03 Aug 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मोहल्ला हसनपुर में धंसा बस का पहिया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। मोहल्ला हसनपुर में एक निजी स्कूल की बस का पहिया सड़क के बीच धंस गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। किसी तरह से दूसरी बस का प्रबंध कर बच्चों को वहां से स्कूल में भेजा गया।
सुबह लगभग साढ़े 7 बजे स्कूल की बस बच्चों को लेकर रास्ते से गुजर रही थी। सड़क के बीच जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा है। मगर टूटी सड़क को दोबारा से किसी ने भी ठीक नहीं कराया है। जब बस यहां से गुजरी तो पहिया जमीन में धंस गया। इस दौरान आनन फानन में बच्चों को तुरंत वहां से निकाला गया।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग बनी हुई सड़कों को तोड़ रहा है और उसके पास कोई परमिशन नहीं है। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। जन स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि परमिशन मिल चुकी है। दोनों विभागों में खींचतान की वजह से जनता का नुकसान हो रहा है नंगली रोड पर टूटी सड़क को लेकर लोगों ने जाम भी लगाया था। पाइपलाइन का काम जारी होने से जगह-जगह सड़के टूटी हुई है।
विज्ञापन




अधिकारियों को बरसात से पहले नालियों की सफाई करनी चाहिए थी। सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए थे, ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो। इस पर जरूर अमल किया जाएगा और जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

डॉ. कृष्ण कुमार, विधायक बावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें