फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 03 Aug 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। नाहड़ 10वीं के छात्र ने घर की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने परिवार के लोगों के मोबाइल चेक किए।
पुलिस संदेह कर रही थी कि कहीं फ्री फायर जैसा कोई गेम तो मोबाइल में डाउनलोड नहीं है, लेकिन ऐसा कोई गेम परिवार के मोबाइल में नहीं मिला। मृतक नटवरलाल परिवार का इकलौता बेटा था और गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। स्कूल से लौटने के बाद दोपहर बाद नटवर ने घर आकर चाय पी।
विज्ञापन

उसके बाद घर में घुसी गाय को निकालने के लिए चला गया। वहां से लौटकर नटवर सीधा घर की छत पर बने कमरे में चला गया। वहां से करीब एक घंटे तक नहीं लौटा तो उसकी बहन उसे बुलाने के लिए छत पर गई।
छत पर बने कमरे की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। नटवर की बहन ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने नीचे आकर अपने पिता को इस बारे में बताया। नटवर के पिता छत पर गए और खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे तो पाया कि वह फंदे से झूल रहा है। पिता ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और कोसली अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छात्र के फांसी लगाने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही हैं।
नाहड़ चौकी इंचार्ज मनीष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी फंदा लगाने के कारणों के बारे में नहीं पता चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें