फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मौसम रहा सुहावना, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Tue, 05 May 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार की रात हुई बूंदाबांदी से मंगलवार को पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कभी हल्की धूप तो कभी छांव से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

तीन-चार दिनों से जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इससे एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

सुबह के समय हल्की राहत महसूस होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता जाएगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है और आसमान साफ रहने से धूप की तीव्रता भी अधिक रह सकती है।
7 मई के बीच लू का प्रभाव एक बार फिर तेज हो सकता है। इस दौरान दिन के समय तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है तथा गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें