रेवाड़ी। गांव बांबड़ में पांच दिन पूर्व घर में उबाल कर रखे गए गर्म दूध पर गिरने से झुलसी करीब तीन वर्षीय बच्ची ने सोमवार को इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गांव बांबड़ की करीब तीन वर्षीय बच्ची काश्वी पांच दिन पूर्व अपने घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह उबाल कर रखे गए दूध के बर्तन के पास चली गई। इसी दौरान वह दूध के बर्तन के ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई।
घटना के बाद परिजन उसे रेवाड़ी के अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हो गया था, लेकिन दो दिन पहले अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी व सोमवार को बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।