फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदलता रहा मौसम का मिजाज, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Thu, 02 Jul 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव का दौर चलता रहा। बादलों की मौजूदगी से तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस ने लोगों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन

दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही हल्का भोजन करने और अधिक मात्रा में पानी पीने की अपील की गई है।
विज्ञापन


2 जुलाई के बाद बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ेगी जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। 2 जुलाई के बाद मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से प्री-मानसून बारिश की संभावना बढ़ेगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें