फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की शान बढ़ाने में कोसली क्षेत्र के योद्धा रहे आगे : डॉ. अरविंद

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रेक्टर चलाते रोहतक डॉ. अरविंद शर्मा। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। शहीदों और तिरंगे के सम्मान में शनिवार को कोसली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और कोसली के विधायक लक्ष्मण ने इसकी अगुवाई की। बाद में अलवर के सांसद महंत बाबा बालकनाथ भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा कोसली बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए नाहड़ गांव पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा से स्वागत और अभिनंदन किया। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश की आन, बान और शान पर खतरा आया है तो भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में हरियाणा और हमारा कोसली क्षेत्र कभी भी पीछे नहीं रहा। अलवर के सांसद महंत बाबा बालक नाथ ने कहा कि आज यह तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली गई है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुतियां देकर इस देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखा है। शहीदों को फूल मालाएं पहनाकर किया नमन
तिरंगा यात्रा में रेवाड़ी कोसली मार्ग पर स्थित शहीद सचिन यादव को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व अन्य नेताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनको नमन किया। साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया। इसी प्रकार शहीद पायलट आकाश यादव की प्रतिमा पर फूलमालाएं पहनाईं तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया। इसके उपरांत भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों के साथ कोसली तहसील के समीप बने शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। यहां शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित की शहीदों को नमन किया। यह यात्रा कोसली बस स्टैंड पर पहुंची। जहां शहीद सत्यप्रकाश यादव की प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। नाहड़ जाते समय फ्लाईओवर के समीप गांव भाकली स्थित शहीद हवलदार श्रीचंद यादव द्वार पर नमन किया। इसके उपरांत गांव झाल बस स्टैंड पर स्थित शहीद हंसराज यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीदों को याद किया गया। इसके उपरांत तिरंगा यात्रा गांव नाहड़ पहुंची जहां तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक वीर कुमार यादव व अन्य नेताओं ने शहीदी स्मारक पर फूलमालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, जिलाध्यक्ष मा हुकम चंद यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें