फोटो : 19मिलन समारोह मनाते भाड़ावास गेट व्यापार संघ। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट व्यापार संघ की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संघ के प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि सभी दुकानदार अपने कारोबार में व्यस्त रहते हैं इसलिए इस बार भाईदूज के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी व्यापारी एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने एकता, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधान राजेश सैनी ने कहा कि व्यापार संघ का मुख्य उद्देश्य बाजार में समरसता बनाए रखना और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से करना है। उन्होंने कहा कि संघ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहेगा।
समारोह के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने आगामी त्योहारों और सामाजिक गतिविधियों में भी मिलजुलकर भाग लेने का निर्णय लिया। इस मौके पर संस्थापक नत्थू सैनी, संरक्षक डॉ. राजपाल यादव, ईश्वर सिंह, अध्यक्ष हरमिंद्रपाल यादव, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी भारद्वाज, उप प्रधान जितेंद्र शर्मा, महेश सोनी, राजेश अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, कपिल सैनी, विकास जैन आदि मौजूद रहे।