फोटो : 25सोने के सिक्के दिखाता किसान। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। गांव निमोठ के एक किसान से नकली सोने के करीब 200 सिक्के देकर 4 लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। निमोठ निवासी हरफूल ने बताया कि 7 अक्तूबर को वह गुरुग्राम जाने के लिए ट्रेन से निकला था। पास में बैठे युवक ने अपना नाम कृष्ण बताया और खुद को ठेकेदार बताया। युवक ने किसान से शुद्ध देसी घी की मांग की। घर आकर उसने घी भी ले लिया।
कृष्ण ने किसान हरफूल से कहा कि उसके पास सोने के सिक्के हैं लेकिन उसे चार लाख रुपये की आवश्यकता है। किसान ने विश्वास कर उसे पैसे दे दिए। युवक ने उसे बाल भवन के पास मिलने का वक्त दिया और किसान ने वहां जाकर चार लाख रुपये उसे दे दिए। रुपयों के थैले में फोन छूट गया था। जब किसान ने फोन किया तो वह भाग गया।
किसान को पता चला कि वह जो सिक्के लेकर आया था वह नकली थे। इस पर किसान ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।