फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्वच्छता और सुविधाओं की जांच के लिए पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता की जांच करने के लिए बुधवार को कायाकल्प की टीम पहुंच रही है। सोनीपत की टीम के सदस्यों के रूप में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और साफ-सफाई की जांच करेंगे। इसके अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। टीम के सदस्यों के निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं मिले, इसके लिए मंगलवार को कर्मचारी रिकॉर्ड दुरुस्त करने के साथ साफ-सफाई के कार्यों में जुटे रहे। टीम के निरीक्षण के बाद कसौटी पर खरा उतरने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगेे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल को पिछले दो साल से कायाकल्प का पुरस्कार मिल रहा है। इस बार भी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ ज्यादा थी, इसलिए सफाई कर्मचारी देर शाम तक साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे।
कायाकल्प की टीम द्वारा जांच के दौरान निर्धारित मापदंड के अनुसार 100 में से 70 या इससे अधिक अंक मिलते हैं तो बेहतर सुविधाएं मानी जाती हैं। कसौटी पर खरा उतरने पर नागरिक अस्पताल को तीन लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

टीम के निरीक्षण के बाद कसौटी पर खरा उतरने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस राशि से स्वास्थ्य विकास विकास और सुधार किया जाता है। कायाकल्प की टीम मूलरूप से मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण तथा स्वच्छता को बढ़ावा देना आदि बिदुओं का मूल्यांकन किया जाता है। आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम, सहकर्मी मूल्यांकन का निरीक्षण राज्यस्तरीय टीम द्वारा किया जाता है।
---------
स्वच्छता और संक्रमण पर नियंत्रण करना है उद्देश्य:
कायाकल्प योजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित कर उनकी पहचान करना जो कि स्वच्छता और संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन कर प्रेरित करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
------------------
अधिकारी का वर्जन:
सरकार का मानना है कि उपलब्ध संसाधनों को बेहतर ढंग से मरीजों को सुविधाएं प्रदान करना है। नागरिक अस्पताल पिछले दो साल से लगातार स्वच्छता और सुविधाओं के मामले में पुरस्कार मिल रहा है। इस बार राज्यस्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रयास रहेगा। राज्यस्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए 50 लाख रुपये और द्वितीय स्थान के लिए 20 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. जयभगवान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें