फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल होगा नई बार कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को बार रूम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी और उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा जाएगा। सौरभ यादव दूसरी बार प्रधान पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन

हाल ही में हुए चुनाव में सौरभ यादव प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निवर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव को 407 वोटों के अंतर से हराया था। सौरभ यादव को 1140 वोट मिले, जबकि विश्वामित्र यादव को 733 और प्रेमपाल सिंह को 37 वोट प्राप्त हुए। उपप्रधान पद पर अरुण यादव, महिला उपप्रधान पद पर भागेश, सचिव पद पर विशाल यादव, सह सचिव पद पर नीरू यादव और कोषाध्यक्ष पद पर महेश निर्वाचित हुए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बार परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सदस्य, अधिवक्ता और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थक मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेगी। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं, बार के विकास और सदस्यों के हित में आगे की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। चुनाव अधिकारी रहे एडवोकेट अश्विनी तिवारी ने बताया कि बुधवार को बार रूम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें