फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के फैलाए संदेह और भ्रम को जनता ने ठुकराया : डॉ. सतीश

विज्ञापन
लड्डू बांटकर खुशी मनाते स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के जीत हासिल करने पर परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

डॉ. खोला ने कहा कि प्रधानमंत्री और एनडीए नेतृत्व की नीतियों पर जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है। कांग्रेस द्वारा फैलाए गए संदेह और भ्रम को जनता ने ठुकरा दिया जिससे यह साफ हो गया कि जनता बिना आधार वाले आरोपों और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा की बदलती राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए डॉ. सतीश खोला ने कहा कि बिहार की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है। जनता ने कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति, आंतरिक अस्थिरता और प्रदेश हित से ऊपर व्यक्तिगत हितों को रखने की प्रवृत्ति को देख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें