फोटो : 26गश्त करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। जिले में विभिन्न थाना प्रबंधकों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। यह गश्त सुरक्षा दृष्टि से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
गश्त के दौरान थाना प्रभारियों ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।
साथ ही उन्होंने सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया।
थाना प्रभारियों ने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान बावल इंस्पेक्टर संजय कुमार, थाना प्रबंधक सदर रेवाड़ी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, थाना जाटूसाना से सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और थाना रामपुरा से सब-इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहे।