फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृष्ण की मस्ती और मीरा की भक्ति में रंगा गणेशोत्सव

Fri, 05 Sep 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21गणेशोत्सव में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रेवाड़ी। टीपी स्कीम कॉलोनी में आयोजित गणेशोत्सव में इन दिनों भक्ति रस की धारा बह रही है। कार्यक्रम में जहां मीरा की भक्ति और श्याम की मस्ती पांडाल में छाई रही। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम संंचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मीरा व कृष्ण की झांकी ने खासा रंग जमाया। विशिष्ट अतिथि संजय बतरा, नरेंद्र लुगानी, अजय जुनेजा, दिनेश राजपाल व डॉ. मधुसुदन शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल व प्रधान विनय मलिक के मार्गदर्शन में समिति के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। कॉलोनी के बच्चों मानसी, चिंकी, दिशा, चारवी, खुशी, तनवी, आइना, माहिर व पूर्वी ने विभिन्न गीतों की धुन पर नृत्य कर समां बांध दिया।

इसके बाद श्री कृष्ण व मीरा बने कलाकारों ने जमकर दर्शकों का मनोरंजन किया। एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा, एक दर्द दीवानी एक प्रेम दीवानी। मेरे कान्हा तुम बिन जीना बेकार सांवरे भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में पंडित संतोष कुमार द्वारा आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें