वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी व अन्य।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ट्रायल के अंतिम दिन मंगलवार को वेट लिफ्टिंग व स्वीमिंग के ट्रायल हुए। स्वीमिंग के ट्रायल गांव रोहड़ाई स्थित केसरी स्वीमिंग पूल में हुए। वहीं दूसरी ओर वेट लिफ्टिंग के ट्रायल नारनौल रोड स्थित सनग्लो स्कूल में हुए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर चयनित खिलाड़ी आगामी 27 से 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 18 वर्षीय खिलाड़ी जिनका जन्म एक जनवरी 2003 के बाद हुआ हो, वे प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता की प्रति व एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी रहेगा।
सात जिलों में होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं
जिले स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। आयोजित कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद में हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक व लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं भिवानी में कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो व बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे। इसी प्रकार गुरुग्राम में तलवारबाजी और तैराकी, कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग, रोहतक में वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन तथा यमुनानगर में भारोत्तोलन व जिमनास्टिक के मुकाबले होंगे।
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी
स्वीमिंग
महिला- पुरुष- कुल
2 15 17
वेट लिफ्टिंग
महिला- पुरुष- कुल
1 10 11
इस संबंध में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि आखिरी दिन वेट लिफ्टिंग व स्वीमिंग के ट्रायल हुए। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाऐंगे। यह प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक आयोजित होनी है।