फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की गति धीमी जरूर, लेकिन खतरा बरकरार, 84 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना की गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन अभी खतरा बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 84 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि 76 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कुल सक्रिय मामले 562 है, जिनमें 551 मरीज घर पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। वहीं 11 कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके मरीजों की भी संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे पहले शनिवान को 125 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर जहां 4.13 प्रतिशत है। कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 96.53 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 697 के सैंपल लिए गए, वहीं 452 की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में अब तक 571446 के सैंपल लिए जा चुके हैं, वहीं 23604 कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इसके अलावा 22784 ने कोरोना को मात दी है। वहीं रविवार को रेवाड़ी से 29, बावल से 11, मीरपुर से 15, नाहड़ से 10, गुरावड़ा से 12 व खोल खंड से 7 मरीजों की पुष्टि हुई।
------------------------
तारीख मरीज ठीक हुए केस संक्रमितों की संख्या
30 जनवरी 76 84 562
29 जनवरी 125 119 554
28 जनवरी 182 87 560
27 जनवरी 216 174 655
26 जनवरी 229 81 697
25 जनवरी 214 123 845
24 जनवरी 190 135 936
23 जनवरी 169 118 991
22 जनवरी 209 184 1042
-----------------
कोट
कोरोना की गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन अभी खतरा बरकरार है। रविवार को 84 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 76 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। लोग समय पर वैक्सीन लगवाएं और कोरोना के नियमों का पालन करें तभी इसका खात्मा संभव होगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें