फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नंबरदारों के बकाये मानदेय का भुगतान हो

Tue, 12 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13नंबरदार एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नंबरदार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बाल भवन में जिलाध्यक्ष उदयराज राव नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर नंबरदारों के बकाये मानदेय का भुगतान करने की मंग की गई।
बैठक में जिला संयोजक सतीश नंबरदार औलांत ने नव नियुक्त उपमंडल अधिकारी का स्वागत करने का प्रस्ताव पास किया। इसे सभी ने समर्थन दिया। इसके बाद सभी नंबरदार जिला सचिवालय पहुंचे और उनका स्वागत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन भी उपमंडल अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला उपप्रधान अर्जुन सिंह नंबरदार ने उपमंडल अधिकारी को बताया कि नंबरदारों का पिछले तीन महीनों का मानदेय बकाया है, जिसका शीघ्र भुगतान किया जाना आवश्यक है।
धर्मवीर नंबरदार ने बताया कि जिला उपायुक्त पहले ही सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि नंबरदारों का मानदेय हर माह समय पर दिया जाए लेकिन उसका पालन अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस पर उपमंडल अधिकारी सुरेश दलाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी नंबरदारों का बकाया मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर जोगेन्दर राव हसदपुर, जसवंत सिंह नंबरदार बिहारीपुर, सुंदरलाल नंबरदार गंगायचा जांट, विकास यादव नंबरदार गुरावडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें