फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान रूपी ज्योति फैलाने वाला कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : नरेंद्र यादव

विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। औलांत स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रताप सिंह यादव की सेवानिवृति पर उन्हें साहित्
विज्ञापन
कुंड। शिक्षक सभ्य समाज का अभिनंन अंग हैl जो शिक्षा ज्ञान रूपी ज्योति फैलाकर कभी भी सेवानिवृत्त नहीं हो सकता। यह विचार प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय औलांत के मुख्य अध्यापक प्रताप सिंह यादव के शिक्षा सेवा में 29 वर्ष के उत्कृष्ट कार्यकाल पर स्कूल परिसर में सेवानिवृत्त समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के पुराणों में भी शिक्षा अध्यापन कराने वाले गुरु का बड़ा महत्व बताया गया है। गुरु के रूप में एक शिक्षक द्वारा दिखाए गए मार्ग को उसका शिष्य जीवन मे कभी नहीं भुला सकता। प्रताप सिंह यादव द्वारा शिक्षक होने के साथ-साथ अपने सेवा कार्यकाल के दौरान स्कूलों में दिए गए सामाजिक योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से यादव का सम्मान करते हुए उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके शिक्षक साथियों द्वारा सेवा काल के संस्मरण सुनाए। वहीं उनके पैतृक गांव लुहाना पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
वहीं, हरियाणवी साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने उनके भविष्य कामनाओं के लिये साहित्य पुस्तके भेंट की। यशपाल आर्य सामाजिक कार्यकर्ता ने उनके जीवन से जुड़े वर्णन को अभिनंदन पत्र में रचना करके सभा में पढ़कर सुनाकर उनको भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद अमित यादव, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र यादव मुंदी, पिंकी सरपंच, पूर्व सरपंच अनिल यादव, मास्टर रतन सिंह यादव, हनुमान प्रसाद शास्त्री, राज सिंह, प्रदीप यादव ग्राम सचिव, मदन सिंह, पृथ्वी सिंह यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें