फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाल भवन में 5 से 7 दिसंबर तक होगा राज्यस्तरीय बाल महोत्सव, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में 5 से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वहीं बाल महोत्सव को लेकर प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न मंचों को सजाने से लेकर अन्य तैयारियां भी शुरू हो गई है। रेवाड़ी को राज्य स्तरीय महोत्सव की मेजबानी लगातार दूसरे साल सौंपी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान व उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद अध्यक्ष अभिषेक मीणा के नेतृत्व में जिला बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी द्वारा राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव बताया कि रेवाड़ी को लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय बाल महोत्सव की मेजबानी करने का अवसर मिला है। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के कुल 41 विधाओं में प्रदेशभर के स्कूलों के 2500 से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के पहले दिन का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद प्रधान अभिषेक मीणा और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद मानद महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता द्वारा किया जाएगा।

महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां हुई शुरू:
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 6 मंडलों अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक व करनाल मंडल के एकल क्लासिकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गान, एकल गान, वन एक्ट प्ले के मंडल स्तरीय प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले 1216 विजेता विद्यार्थी करेंगे। साथ ही राज्य के सभी जिलों से जिला स्तर पर कला गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे बच्चे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, दिया व मोमबत्ती सजावट, थाली-कलश सजावट, बेस्ट ड्रामेबाज, फन गेम्स, हस्तलेखन, रंगोली, भाषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 1188 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। वहीं इस बार जिला रेवाड़ी से 148 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। महोत्सव का संचालन 4 मंचों से किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि महोत्सव के लिए विभिन्न मंचों की रगाई-पुताई के साथ उन्हें सजाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं बाल भवन की दीवारों पर भी पीतल की नगरी रेवाड़ी को दशति चित्रों सहित विभिन्न तरह के चित्रों को उकेरा जा रहा है। ताकि विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को रेवाड़ी के बारे में चित्रों से भी जानकारी मिल सके। इसी के साथ विभिन्न मंडलों व जिलों से आए बच्चों, अध्यापकों और उनके अभिभावकों के लिए ठहरने, खाने-पीने की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


3 दिनों के कार्यक्रमों का ये रहेगा शेड्यूल:
बाल महोत्सव के दौरान कुल 4 वर्गों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम वर्ग में कक्षा से 5 वीं तक के विद्यार्थी, द्वितीय वर्ग में कक्षा 6 वीं से लेकर 8 वीं तक के विद्यार्थी, तृतीय वर्ग में कक्षा 9वीं व 10 के विद्यार्थी और चतुर्थ वर्ग में कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। महोत्सव के प्रथम दिन 5 दिसंबर द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए देशभक्ति समूह गीत, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए बेस्ट ड्रामेबाज, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए सोलो डांस, तृतीय वर्ग के लिए क्विज व चतुर्थ वर्ग के लिए क्विज, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए ग्रुप डांस, पोस्टर मेकिंग और स्केचिंग ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 6 दिसंबर को द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए एकल गीत, प्रथम वर्ग के लिए फैंस ड्रेस, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए क्ले मॉडलिंग, प्रथम वर्ग के लिए कार्ड मेकिंग, द्वितीय वर्ग के लिए दिया व कैंडल डेकोरेशन, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए हिंदी व अंग्रेजी सुलेख लेखन और तृतीय, चतुर्थ वर्ग के लिए थाली पूजन व कलश डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 7 दिसंबर को तृतीय वर्ग के लड़कों व लड़कियों के लिए फन गेम्स, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए सोलो क्लासिकल डांस व चतुर्थ वर्ग के लिए वन एक्ट प्ले व थियेटर प्ले, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए सोलो डांस, द्वितीय वर्ग के लिए क्विज, तृतीय वर्ग व चतुर्थ वर्ग के लिए डिक्लेरेशन कॉन्टेस्ट और प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें