फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों की संख्या हो रही कम, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी की हरियाणा डिपो की लंबी दूरी की बसों की संख्या कम होती जा रही है। इससे यात्रियों को दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। मार्च में जहां रेवाड़ी में रोडवेज बसों की संख्या 124 थी। वर्तमान में 115 हो गई। आने वाले समय में संख्या लगातार और कम होने की आशंका जताई जा रही है। जुलाई में बसों की संख्या 95 हो सकती है। इससे बस यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेवाड़ी डिपो की बसें रोजाना 44 हजार से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर रही हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण और शहर के बीच लोग आवागमन कर रहे हैं, जिनमें युवा छात्र, ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं शामिल हैं। रेवाड़ी डिपो से कोरोना काल में लंबी दूरी तय करने वाली बसों के संचालन पर गहरा असर पड़ा। बीते दो साल में लगातार बसें कम हुईं, जिसकी वजह से ग्रीष्मकाल में स्पेशल बस सेवाएं नहीं चलीं। हालांकि डिपो से अभी रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए छह जबकि कोसली से एक, शिमला के लिए दो, जम्मू - कटरा के लिए एक बस रोजाना चलती है। वहीं बताया जाता है कि बस परिचालकों पर विभाग के निरीक्षक भी दबाव बनाकर रखते हैं। आम लोग भी चालक - परिचालकों पर दबाव बनाने की नीयत से झूठी शिकायतें कर देते हैं और फिर ऐसे मामले कई सालों तक विभाग में जांच के लिए चलते रहते हैं और उनमें या तो शिकायतकर्ता जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होता या फिर संबंधित कर्मचारी जांच अधिकारी के सामने समर्पण कर जाता है। डिपो में 234 चालक और 230 परिचालक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से करीब 12 कर्मचारी विभिन्न कारणों से सप्ताह में अवकाश पर रहते हैं।
वर्जन
हर महीने बसें कंडम होती जा रही हैं। नहीं बसें आ नहीं रही हैं। लिहाजा आने वाले समय में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। -देवेंद्र सिंह, बीआई, रेवाड़ी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें