लोगों की समस्या सुनते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
खोल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय में बिजली और जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के 38 लाभार्थियों को करीब 19 लाख रुपये की राशि के सब्सिडी के चेक वितरित किए। विधायक ने आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विधायक के अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाया। उन्होंने गांव ढाणी शोभा के शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूजा अर्चना की।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त बिजली घर योजना केंद्र सरकार की जनहितैषी पहल है। इस योजना का उद्देश्य देशभर में अधिक से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त में बिजली प्रदान करना है।
योजना के तहत बावल उपमंडल के सभी गांवों में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। आमजन को योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन करें।
योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ता, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें 2 किलोवाट तक के सोलर कनेक्शन पर केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना का लाभ हर जरूरतमंद परिवार को देन के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा भी 50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार कुल 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।