फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों की मार्केटिंग व्यवस्था अलग से करने पर मंथन

Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में आयोजित बैठक। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचकूला स्थित हरियाणा एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक में प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें मंडियों में जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों के लिए अलग और बेहतर व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रपति सम्मानित किसान एवं किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को रखा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के लिए प्रभावी विपणन तंत्र विकसित किए बिना किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ नहीं मिल सकता।
उन्होंने मंडियों में अलग पहचान, प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाने तथा उत्पादों के लिए विशेष विपणन व्यवस्था विकसित करने के सुझाव दिए। बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और जैविक उत्पादों की बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभागीय योजनाओं एवं संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अरावली किसान क्लब के ब्लॉक अध्यक्ष नरवीर खोला (धारूहेड़ा) भी उपस्थित रहे। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों की मांग को देखते हुए मंडी स्तर पर आवश्यक सुविधाएं विकसित करना समय की आवश्यकता है ताकि किसानों को बेहतर मूल्य और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें