फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
एनएसएस दिवस पर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बावल में पौधारोपण करते विद्यार्थी व अतिथि। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
बावल। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत यादव ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमरजीत और डॉ. आरएस सुथार के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गायन सहित अन्य प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें