रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल और रेवाडी-रींगस- रेवाड़ी रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर तक जयपुर से प्रतिदिन 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक भिवानी से प्रतिदिन 4:05 बजे रवाना होकर 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू, सामोद, गोविंदगढ़, मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर को रेवाड़ी से 10:50 बजे रवाना होकर 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 21, 22, 26, 28, 29, 30, 31, दिसंबर 2025 व एक जनवरी, 2026 को रींगस से 2:20 बजे रवाना होकर 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।